कन्नौज, जुलाई 9 -- कन्नौज, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित फगुहा कट पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदेश महामंत्री का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर राम प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनके परिश्रम और जनसंपर्क के बल पर संगठन लगातार विस्तार कर रहा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है भाजपा :...