भाजपा प्रदेश मंत्री ने प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर गिनाईं उपलब्धियां
अमरोहा, जून 17 -- हसनपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी बुधवार को प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कार्यक्रम के तहत झम्मन लाल महाविद्यालय के निदेशक गोपाल कृष्ण सक्सेना व वरिष्ठ समाजसेवी संतोष अग्रवाल से मुलाकात की। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को लेकर चर्चा की। बताया कि हर पात्र को योजना लाभ मिल रहा है।बालिका शिक्षा के लिए तमाम कार्य किए जा रहे हैं। बालिकाओं की सुरक्षा के संग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, नगर पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष लोधी समाज चंद्रपाल खड़गवंशी, जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ सुरमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश मंत्री ने प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर गिनाईं उपलब्धियां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.