पिथौरागढ़, मार्च 14 -- सीमांत के सेना में अधिकारी बनने वाले युवाओं और उनके परिजनों को भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र बोहरा ने सम्मानित किया। शुक्रवार को दोनों ने रोहित सिंह धामी पुत्र गोपाल सिंह धामी, सौरभ सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह बिष्ट, मानसी बसेड़ा को मोमेंटो व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।‌ इस दौरान उन्होंने युवाओं की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कामयाबी जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा साबित होगी। यहां नरेंद्र बिष्ट, रमेश खत्री आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...