हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने शनिवार को जयदेवपुर गांव में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि विधायक बंशीधर भगत के प्रयासों उनके शहरी विकास मंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हल्द्वानी शहर के समग्र विकास के लिए 2200 करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज के तहत रकसिया नाले के आउटफॉल निर्माण, वार्डों में पेयजल योजना का पुनर्गठन, चौराहों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण, नमो भवन का निर्माण व मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को व्यापक लाभ मिल रहा है। इस दौरान यूयूएसडीए के कनिष्ठ अभियंता अंकुश...