हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा नेता प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने गुरुवार को हल्द्वानी विकास खंड की घुनी ग्राम सभा के खेमपुर में जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता कर जन समस्याओं के समाधान को कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य कर रही है। प्रधान गणेश शाह, प्रकाश बधानी, चंदन चौरसिया, प्रेम बल्लभ, सविता रावल, भावना बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, सुरेश सिंह रावत, दीपा बिष्ट, गंगा सुयाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...