हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने गुरुवार को ग्राम सभा करायल चतुर सिंह में प्रधान अनीता बिष्ट की मौजूगी में स्थानीय जनता से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान विकास कार्यों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। मौके पर क्षेत्र की जनता ने रकसिया नाले के आउटफाल निर्माण के लिए विधायक बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बरसात के दौरान रकसिया नाले से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष राजोल कुमार तिवारी, जगत सिंह बिष्ट, हरीश बिष्ट, शेखर बिष्ट, रेवाधर बृजवासी, भूपाल बोरा, देवेंद्र आर्य, मोहन सिंह गौनिया, रेखा तिवारी, डूंगर सिंह गोनिया, मोहन चंद्र देवरानी, धर्मेंद्र कुंवर, पंकज जोशी, ममता बोरा, जया रौतेला, जया रावत, मदन सिंह जीना, आनंद सिंह...