हल्द्वानी, मई 3 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कमलुवागांजा मेहता में लोगों से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता कर जन समस्याओं का समाधान कराया।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास योजनाएं संचालित कर रही हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने पार्क में नलकूप लगवाने और सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा। जिस पर विकास भगत ने विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क निर्माण व नलकूप के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल, राकेश शर्मा, मोहन सिंह कैड़ा, कमल नयन जोशी, जसोद बिष्ट, त्रिलोक सिंह, कुशाल सिंह मेहरा, केएन तिवार, अनिल जोशी, मोहन अधिकारी, मंजू पांडे, बीसी जोशी, कमल पांडे, लोनिवि के सह...