सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा के काशी क्षेत्र प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर सोमवार को सुलतानपुर पहुंचेंगे। उनके प्रवास को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला संगठन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रवास के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष के प्रवास के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया है। सोमवार को दोपहर 1:30 बजे पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष जिला पदाधिकारियों, विधायकों, एमएलसी,पूर्व विस प्रत्याशियों, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिक...