चक्रधरपुर, मार्च 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले की पूर्व सांसद आभा महतो को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर रविवार को आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय समिति के महासचिव एवं प्रतिनिधि मंडल ने उनके सोनारी स्थित आवास पहुंचकर पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शुभकमनाएं भी दीं। इस दौरान ओमप्रकाश महतो ने आभा महतो के साथ समाज हित को लेकर विचार विमर्श किया। मौके पर पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, सुजीत महतो समेत अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...