भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का मांडारोड बाजार में स्वागत
गंगापार, जुलाई 22 -- नवनियुक्त भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या का मांडारोड में स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन मांडा रोड निवासी समाजसेवी डा आनंद चौबे ने अपने आवास पर किया। नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या प्रयागराज से विंध्याचल जा रहे थे। मांडा रोड, नहवाई बाजार में डाक्टर आनंद चौबे के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बूथ स्तर पर तैयारी करने की सलाह दी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार अरुण कुमार सिंह और भाजपा मांडा अध्यक्ष लीलावती गुप्ता ने नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मौर्या का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.