औरैया, जून 6 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी 9 जून को जनपद औरैया के दौरे पर आएंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और स्वागत की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि जिला संगठन के गठन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इसी क्रम में वह 9 जून को शाम चार बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से औरैया जनपद में प्रवेश करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में प्रवेश के बाद विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जनता के बीच जाएं कार्यकर्ता, बूथ को और मजबूत बनाएं : पंकज इसके उपरांत वह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहां ...