चतरा, मार्च 22 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से रविवार को गिद्धौर प्रखंड के एक शिष्टमंडल ने रांची स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। शिष्टमंडल का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी कर रहे थे। मुलाकात के दौरान शिष्टमंडल के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने गिद्धौर प्रखंड की विभिन्न जनसमस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया।उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। शिष्टमंडल ने विशेष रूप से प्रखंड अंतर्गत स्थित बलबल गर्म जलकुंड को राजकीय पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।इसके अ...