पटना, दिसम्बर 16 -- भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 18 दिसंबर को विधिवत अपना कार्यभार पार्टी कार्यालय में आकर संभालेंगे। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। पार्टी प्रदेश कार्यालय में नए अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारी है। इसको लेकर पार्टी कार्यालय को सजाया जा रहा है। संजय सरावगी 18 दिसंबर को अपने विधानसभा क्षेत्र दरभंगा से जेपी गंगा सेतु से होकर पटना पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह झंडा, बैनर, पोस्टर और मंच बनाकर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इस दिन पार्टी कार्यालय में मिठाई बनाने की तैयारी है। इधर, संजय सरावगी को बधाई देने वालों को मंगलवार को दिनभर तांता लगा रहा। इससे पहले मंगलवार को वह दरभंगा के शिवाजीनगर, जीतूगाछी स्थित प्रसिद्ध श्याम बाबा मंदिर पहुंचकर खाटू नरेश की पूजा-आर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त...