सासाराम, जनवरी 25 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य पथ पर स्थित सुसाड़ी गांव के पास रविवार की सुबह नौ बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सवारागी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने किया। बताया जाता है कि स्वागत को लेकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सुसाड़ी पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं द्वारा बैंड-बाजे, फूल-मालाओं और पार्टी झंडों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...