महाराजगंज, दिसम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आगामी 6 जनवरी को जिले में पहली बार आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। बैठक में स्वागत, सुरक्षा, जनसंपर्क, मंच व्यवस्था व संगठनात्मक समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का प्रथम जनपद आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ऐतिहासिक होगा और इसमें हर बूथ, हर कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने सभी पदाधिकारियों से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.