औरैया, जून 8 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मंगलवार को जनपद दौरे पर रहेंगे। उनके प्रथम औरैया आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा नेताओं का दावा है कि प्रदेश अध्यक्ष का जिले में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि पंकज चौधरी तीन दिवसीय कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय दौरे के तहत मंगलवार को झांसी से उरई होते हुए अपराह्न तीन बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के मिहौली कट से जनपद में प्रवेश करेंगे। उनके स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा, राही होटल मिहौली, लक्ष्मी ढाबा रौतियापुर, मंडी समिति गेट, जेसीज चौराहा, सुभाष चौक, राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम के आवास...