मेरठ, जुलाई 26 -- मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी रविवार को मेरठ आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका दूसरा आधिकारिक दौरा है। इस दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष करीब तीन घंटे तक मेरठ प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और अन्य पार्टी नेता तैयारियों में जुटे रहे। महानगर अध्यक्ष के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को दिल्ली से नमो भारत से सुबह करीब 10.15 बजे मेरठ पहुंचेंगे। उसके बाद एसजीएम गार्डन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 26 को मेरठ में इस कार्यक्रम के बाद वे बूथ समितियों के साथ टिफिन बैठ...