भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कांग्रेस में गुस्सा
बागेश्वर, जुलाई 27 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से छात्रों को लेकर दिए गए कथित अमर्यादित बयान के विरोध में सोमवार को यूथ कांग्रेस ने एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि छात्रों के सम्मान के विरुद्ध की गई किसी भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बयान वापस लेने और इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट, भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, मनोज साह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महेंद्र भट्ट की टिप्पणी पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का विरोध यह भी पढ़ें- महेंद्र भट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.