वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 7 जनवरी को काशी आएंगे। पार्टी कार्यकर्ता कैथी टोल प्लॉजा से सर्किट हाउस तक उनका स्वागत करेंगे। इस सम्बंध में शुक्रवार को काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल औऱ महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने सिगरा स्टेडियम में तैयारी बैठक की। प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गोरखपुर से गाजीपुर होते हुए शाम 5 बजे पहुंचेंगे। महानगर क्षेत्र में आशापुर फ्लाईओवर मुद्रा होटल, पहाड़िया मंडी गेट, काली माता मंदिर, पुलिस लाइन चौराहा, कचहरी गोलघर चौराहा और सर्किट हाउस गेट पर बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ा, डमरू, शंखध्वनि के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत होगा। हर प्वाइंट पर एक जनप्रतिनिधि रहेगा। बैठक में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र दयालु, राहुल सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.