वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी मंगलवार रात यहां बनारस पहुंचे। वह बुधवार को प्रबुद्धजनों से संवाद के अलावा विविध कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इनमें स्वच्छता और पौधरोपण प्रमुख होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगलवार रात साढ़े आठ बजे लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात, सर्किट हाउस में उनका अभिनंदन किया गया। वह बुधवार सुबह सात बजे मंडुवाडीह थाने के पीछे स्थित मांडवी तालाब पर राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अगुवाई में स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह महमूरगंज और रथयात्रा क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे। यह भी पढ़ें- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक...