बांदा, मई 4 -- बांदा। चुनावी रंजिश भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष समेत युवक का अपहरण एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने पुलिस ने लूट, डकैती, जानमाल की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। थाना कोतवाली देहात के महोखर निवासी पीड़ित अंकुश तिवारी पुत्र मनोज तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया 2 मई की रात वह मित्र भाजपा नेता राहुल सिंह के साथ यादव ढाबा जा रहा थे, तभी गांव के शिवाकांत कुशवाहा ने साथियों के साथ मिल अभद्रता की। विवाद बढ़ने पर जब वहां से जाने लगा। तो तुलसीदास की दुकान के पास आरोपियों ने दो गाड़ियों और एक थार से रास्ता रोक लिया। आरोप है कि शिवाकांत कुशवाहा, गौरव सिंह,अनुराग सिंह अन्नू,अतुल गुप्ता, हरिशंकर,कृष्णा यादव और अन्य अज्ञात साथियों ने असलहों के बल पर अपहरण किया और उन्हें अनुरा...