घाटशिला, अप्रैल 6 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे विनोद सिंह ने रविवार को पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने कहा की वे कई वर्षों से पार्टी से जुडे रहे। अपने कार्यकाल में तीन बार बूथ अध्यक्ष, एक बार जिला मीडिया प्रभारी एवं दो बार बीजेपी मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। कहा कि अपने निजी काम के कारण वे पार्टी को समय नहीं दे पा रह हैं, इस कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफ़ा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...