पटना, जनवरी 14 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार बुधवार को मकर संक्रांति पर नई दिल्ली स्थित भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने डॉ. प्रेम कुमार को अंगवस्त्र एवं मिथिला पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक एकता का जीवंत संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली पूर्वी के सांसद मनोज तिवारी समेत पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...