फिरोजाबाद, मई 21 -- वार्ड संख्या नौ में गुरुवार की दोपहर में भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव की पुलिस से कहासुनी हो गई। वह भाजपा की महिला पार्षद के घर मिलने गए थे लेकिन अचानक पुलिस ने गेट पर रोक लिया। किसी तरह पुलिस ने मामला शांत कराया। भाजपा पार्षद मुनेंद्र यादव का आरोप है कि वह भाजपा पार्षद ऊषा देवी शंखवार के घर पर गए थे। उस समय महापौर भी भाजपा महिला पार्षद के यहां आई थीं। दोनों की आवास में अंदर बातचीत चल रही थी। इसी बीच मकान पर तैनात पुलिसकर्मी ने भाजपा पार्षद को रोका और कहा कि अभी पार्षद की बातचीत चल रही है थोड़ी देर में चले जाना। यह भी पढ़ें- अपनी सरकार में भी विकास नहीं होने से गुस्साई भाजपा पार्षद, नगर निगम गेट पर कराया मुंडन इसी बात को लेकर पार्षद की कहासुनी हो गई। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...