रांची, अप्रैल 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सोमवार को रातू प्रखंड की चटकपुर पंचायत के मुखिया विक्की लोहरा समेत सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान रांची पश्चिमी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भरोसे का नाम है। यह पार्टी जो कहती है, वह करती है। यही कारण है कि भाजपा पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कल भी सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और आज भी कई लोग पार्टी में शामिल हुए। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश हो या राज्य, भाजपा ही विकास की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.