कानपुर, मई 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भाजपा उत्तर जिले के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन बिठूर में हुआ। इसमें वक्ताओं ने संगठन विस्तार, अंत्योदय एवं वैचारिक अधिष्ठान की बात कही। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। भाजपा परिवारवाद नहीं बल्कि विचारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना जागृत करना। समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना कार्यकर्ता अपना कर्तव्य मानकर काम करता है।

सामाजिक विस्तार प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा का वास्तविक अर्थ "भारत की जनता पार्टी" है। दूसरा सामाजिक विस्तार, जिसमें समाज के सभी वर्गों अगड़े, पिछड़े, दलित, अनुसूच...