बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र में भाजपा के एक पदाधिकारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर निवासी राजू प्रसाद प्रजापति, जो भाजपा मंडल गणेशपुर के जिला प्रतिनिधि बताए जाते हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह एक जून को पार्टी के बूथ सत्यापन कार्य के सिलसिले में आदमतारा गांव जा रहे थे। आरोप है कि आदमतारा गांव के पास स्थित शराब की दुकान के सामने गांव निवासी अरविंद निषाद ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली। यह भी पढ़ें- भाजपा पदाधिकारी पर हमला, मोबाइल व बाइक तोड़ा पीड़ित के अनुसार आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने उनका मोबाइल फोन छीनकर सड़क पर पटककर...