आजमगढ़, अप्रैल 27 -- सरायमीर। स्थानीय कस्बे के सुषहट्टी मुहल्ले में रविवार को नवनियुक्त भाजपा जिलामंत्री संतोष पांडेय का अनुराग बरनवाल के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र त्रिपाठी के आवास पर सुना। कार्यक्रम में अमृतलाल गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...