अंबेडकर नगर, अगस्त 2 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय के अटल भवन से संत शिरोमणि रविदास की जन्मभूमि वाराणसी की मिट्टी कलश यात्रा को रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल की अगुवाई में रवाना किया गया। यह कलश यात्रा जनपद के सभी मंडलों में भ्रमण करेगा। इस कलश में वाराणसी स्थित गुरु रविदास की जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी रखी गई है। यह यात्रा पहले कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के मंडलों में जाएगी। जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने पूरे जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनका आदर्श वाक्य मन चंगा तो कठौती में गंगा आज भी प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- गुरु रविदास जन्मभूमि की पवित्र माटी कलश यात्रा का गोहावर में भव्य स्वागत भाजपा सरकार उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। यह कलश...