फतेहपुर, दिसम्बर 22 -- फतेहपुर। शहर के जेल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने जिम्मेदारियों को बांटा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष पर अटल स्मृति वर्ष मनाया जाएगा। वहीं वीर बाल दिवस जिसे भारत सरकार द्वारा 26 दिसम्बर को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है। उसे भी विभिन्न सामाजिक आयामों के रूप में मनाना है। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि संगठन द्वारा 24 दिसम्बर को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी की स्मृति में सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई व सांयकाल अटल जी की प्रतिमाओं और जिला कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.