अयोध्या, जून 28 -- तारुन। भाजपा मंडल तारुन के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को ब्लॉक पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंडलाध्यक्ष पतिराज वर्मा व मण्डल प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बैठक की जानकारी देते हुये बताया कि रविवार को पीएम के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभी बूथों पर भव्य कार्यक्रम के साथ सुना जाएगा। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छह जुलाई को जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक बूथों के कार्यकर्ता 10-10 पेड़ रोपेंगे। बैठक में सांगठनिक ढांचे की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राकेश वर्मा, सन्दीप तिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र यह भी पढ़ें- आज बूथों पर मन की बात सुनेंगे भाजपाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...