गोंडा, मार्च 27 -- गोण्डा। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे होगी। मीडिया प्रभारी विवेक मणि श्रीवास्तव ने बताया कि यह बैठक पदाधिकारियों की परिचयात्मक व स्वागत बैठक है। इसमें पूर्व पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, पूर्व जिलाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष को बुलाया गया है। सभी को सूचना देकर बैठक में प्रतिभाग करने का आग्रह किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...