देवघर, मई 17 -- देवघर। भाजपा जिला कार्यालय देवघर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला की बैठक जिलाध्यक्ष सचिन रमानी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह और प्रदेश प्रवक्ता व प्रशिक्षण प्रमुख सह पूर्व विधायक अमित मंडल मौजूद रहे। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनेगा संगठनबैठक में चर्चा बैठक में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने संगठन विस्तार और संगठन मजबूती के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर महीने के प्रथम सप्ताह में मंडल कार्यसमिति की बैठक होगी और 10 से 15 तारीख के बीच में जिले की बैठक होगी। महीने के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक होगी और महिने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री की मन की बात होग...