नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- भारतीय जनता पार्टी ने हाल में हुए विधानसभा चुनावों में 529.38 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी की चुनावी खर्च रिपोर्ट के मुताबिक, इस रकम का आधे से ज्यादा हिस्सा अकेले पश्चिम बंगाल में खर्च हुआ। बंगाल में पार्टी ने करीब 286 करोड़ रुपये खर्च किए। BJP की ओर से चुनाव आयोग को दी गई खर्च रिपोर्ट में असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों का ब्योरा शामिल है।बंगाल में BJP ने कहां कितना खर्च किया? बंगाल में BJP पहली बार सत्ता में पहुंची है। पश्चिम बंगाल में BJP ने कुल करीब 286 करोड़ रुपये खर्च किए। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें-217.16 करोड़ रुपये सामान्य पार्टी चुनाव अभियान पर खर्च हुए।69.83 करोड़ रुपये उम्मीदवारों से जुड़े खर्च में गए।इसमें 58.80 करोड़ रुपये उम्मीदवारों को दिए गए। यह भी पढ़ें- क्या ...