लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने 33 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन जिला महामंत्री, आठ जिला मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। जिला कार्यकारिणी में इस बार चार महिलाओं को शामिल किया गया है। कई पुराने चेहरों को पदाधिकारी बनाया गया है वहीं कई नए चेहरों को जिला कार्यकारिणी में जगह मिली है। हालांकि जिला कार्यकारिणी में कई विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जगह नहीं मिली है। भाजपा की नई कार्यकारिणी में संतोष कुमारी, किरण अग्रवाल, रामजी मौर्य, आशू मिश्रा, संजय मिश्रा, जितेन्द्र साहनी और विनोद लोधी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि एक पद रिक्त है। इसके अलावा अनुराग मिश्रा, राजेश सिंह, मनोज वर्मा को जिला महामंत्री बनाया गया है। जिला मंत्री राकेश...