नई दिल्ली, जून 9 -- नई दिल्ली। भाजपा ने आपसी रायशुमारी के बाद दिल्ली में 30 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो सौ से ज्यादा मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही कर दी थी। प्रदेश चुनाव प्रमुख डॉ. महेंद्र नागपाल ने कहा कि शेष मंडलों पर भी अध्यक्षों की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी थी। मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब प्रदेश के चुनावों की तैयारी शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...