भाजपा ने 256 मंडलों में योग अपनाने का संदेश दिया
नई दिल्ली, जून 21 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली भाजपा के 256 संगठनात्मक मंडल क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत सांसद, विधायक, पार्षद व कार्यकर्ताओं ने योग कर लोगों को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में विश्वास नगर विधायक ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. हर्षवर्धन, उपमहापौर डा. मोनिका पंत, भाजपा के शाहदरा जिलाध्यक्ष दीपक गाबा, जिला प्रवक्ता भारत गौड़ मौजूद रहे। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस में प्रज्ञा सागर महाराज संस्थान, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने मादीपुर, सांसद बांसुरी स्वराज ने ईस्ट किदवई नगर और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भामाशाह रोड स्थित दिव्य योगाश्रम में आयोजित कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.