उरई, अप्रैल 6 -- उरई। संवाददाता भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल यानि सोमवार को जिले के सभी 19 मंडलों में धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर न सिर्फ संगोष्ठी के माध्यम से महापुरुषों के योगदान पर चर्चा करते हुए याद किया गया, बल्कि पार्टी कार्यालय पर ध्वज फहराया गया। संगठन के लोगों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रवाद को मजबूती मिल रही है। आज हम सभी के िलए गौरव का िदन है।स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने जनप्रतिनिधियों के साथ ध्वज फहराया। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया इसके उपरांत संगोष्ठी हुई। उन्होंने बताया कि आज उरई के अलावा कोंच, कुठौंद समेत भाजपा के सभी 19मंडलों ...