नई दिल्ली, मई 4 -- तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव में हार मिलने के बाद भाजपा की जीत को अनैतिक करार दिया और आरोप लगाया कि 100 से अधिक सीटों का जनादेश लूटा गया है। भवानीपुर विधानसभा सीट के मतगणना केंद्र से बाहर निकलते वक्त उन्होंने कहा कि हम वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। मैंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल से शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी बंद कर दिए गए थे और हमारे एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर रहने की अनुमति नहीं दी गई। यह भी पढ़ें- 'तृणमूल रही तो फिर मिलेंगे', क्या ममता बनर्जी को पहले से था हार का अंदाजा; वीडियो वायरल यह भी पढ़ें- लूट, लूट, लूट हुई है; भाजपा ने 100 से ज्याद...