फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 16 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। भाजपा की ओर से आयोजित डॉ.भीमराव आंबेडकर सम्मान समारोह में विपक्षी दलों पर प्रहार किए गए। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि डॉ.आंबेडकर को सम्मान केवल भाजपा ने ही दिया है। सपा की सरकार में तो सबसे ज्यादा दलित और गरीबों पर अत्याचार होता था। जहानगंज के एक कोल्ड स्टोरेज में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री ने कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र की कल्पना डॉ.आंबेडकर के बिना अधूरी है। भाजपा सरकार आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने का काम कर रही है। विधायक नागेंद्र सिंह ने कहा कि आंबेडकर की विचारधारा प्रत्येक वर्ग के गरीब लोगों को न्याय दिलाने की थी। यह भी पढ़ें- भाजपा विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना, जेई को लगाई फटकार कायम...