जौनपुर, मई 28 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर की तरफ से एक रिसॉर्ट में गुरुवार को आयोजित दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा का एक सशक्त आंदोलन है। उन्होंने भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान विषय पर विस्तार से बोलते हुए कहा कि पार्टी की नींव राष्ट्र प्रथम की भावना, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर आधारित है। यह भी पढ़ें- रीति-नीति, अनुशासन और सेवा भाव आत्मसात करने का आह्वानभाजपा के कार्यकर्ताओं की भूमिका पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का कार...