कोडरमा, अप्रैल 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार चंदवारा मंडल द्वारा पार्टी की स्थापना दिवस सेवा व स्वच्छता के साथ मनाया गया। गांव चलो अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान व जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ हीं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के सिद्धांतों पर कार्य करती है। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, राजेंद्र सोनी, वीरेंद्र यादव, मुन्ना मोदी, सुरेश यादव, राजेंद्र ठाकुर, उमेश सोनी, अशोक सोनी, प्रकाश राणा, संतोष सोनी समेत सभी कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...