देहरादून, अप्रैल 6 -- मसूरी, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा मसूरी मंडल ने पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की और स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरित किया।भाजपा मसूरी के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा मसूरी पार्टी की स्थापना का 47 वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस लंबे सफर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लंबा संघर्ष किया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धातों, पं. दीन दयाल उपाध्याय के अंतोदय के विचार को आगे लेकर पार्टी आगे बढ़ रही है व सेवा समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने उम्मीद की कि पार्टी आगे भी संगठन को मजबूत करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विश्वास सबका विकास के नारे के साथ आगे बढ़ेगा, तो देश व...