जमशेदपुर, सितम्बर 8 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज झारखंड सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर डीसी ऑफिस के सामने प्रदर्शन जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर माननीय उपायुक्त कार्यालय के पास पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया। यह आंदोलन जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा मामले में आंदोलनकारी छात्रों के ऊपर झूठे मुकदमे वापस लेने, सीआईडी के बजाय इस मामले की सीबीआई से जांच कराने और सरकार के कथित छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ आयोजित किया गया।सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह ने कहा यह सरकार छात्र, किसान, मजदूर, नौजवान, बच्चे, बूढ़े, महिलाओं के विरुद्ध सरकार बनी है। यह भी पढ़ें- छात्रों के मुद्दे पर भाजपा के राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी प...