गाजीपुर, फरवरी 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय सैदपुर प्रथम में बुधवार को वार्षिक उत्सव और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. उपासना रानी वर्मा ने किया। बीएसए ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और सभ्यता से भी जोड़ते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने सामूहिक और एकल नृत्य, नाटक, कव्वाली और योग प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि बीईओ उदयचंद राय और शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष जित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.