पाकुड़, दिसम्बर 13 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर के अपर्णा मार्केट कम्पलेक्स स्थित कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में प्रदेश मंत्री सह जिला चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला चुनाव सह अधिकारी मीरा प्रवीण सिंह एवं अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पाकुड़ जिला के चुनाव अधिकारी दिलीप वर्मा के देख-रेख में सात भाजपा मंडल अध्यक्षों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। साथ ही मंडल प्रतिनिधि की भी घोषणा की गयी। इस दौरान सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों के साथ पदयात्रा करते हुए पूर्व प...