जहानाबाद, अगस्त 14 -- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा की संगोष्ठी यह भी पढ़ें- कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण हुआ बंटवारासंगोष्ठी का आयोजन जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई द्वारा शुक्रवार को 'भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं शाम में कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने इतिहास के पन्नों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जब देश के वीर युवा और क्रांतिकारी अंग्रेजों के खिलाफ प्राणों की बाजी लगा रहे थ...