गोरखपुर, अप्रैल 16 -- गोरखपुर। भाजपा के जनप्रिय बिहार मतदान केंद्र के सेक्टर संयोजक विवेक दीक्षित के पिता उमाकांत दीक्षित (उम्र 70 वर्ष) के निधन हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। पदाधिकारियों ने भाजपा नेता के आवास पहुंचकर अशोक संतृप्त परिवार को ढांढस बधाया एवं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया है। शोक व्यक्त करने वालों में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्राण तिवारी, पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, जयप्रकाश जायसवाल, मो आसिफ, संदीप कुशवाहा, शरद चौधरी, सतीश मौर्य, शुभम चंद्रा, प्रवीण वर्मा, मंडल महामंत्री मारुतिनंदन उपाध्याय, उपाध्यक्ष प्रत्यूष रंजन आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...