सहारनपुर, अक्टूबर 15 -- छुटमलपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के सहयोग से भाजपा ने वोट चोरी कर सरकारें बनवाई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चल रहा आंदोलन भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। बुधवार को दिल्ली से देहरादून जाते समय छुटमलपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरीश रावत का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी हुई है और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Mau News: कांग्रेस कार्यालय के समक्ष भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन की निंदा उन्होंने दावा किया कि करोड़ों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किय...