लखनऊ, अक्टूबर 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी कर कहा है कि भाजपा ने अपना विश्वास और जनाधार पूरी तरह खो दिया है। जो लोग सच में अपने देश से प्यार करते हैं, अब उनकी वैमनस्यपूर्ण धर्मान्धता की काली रात गुजर गई है, विवेकशील पुनर्जागरण का एक नया सवेरा उनके मानसिक-अंधकार को मिटा कर नई चेतना का नया प्रकाश और सौहार्दपूर्ण नवजागरण ला रहा है।

भाजपा की स्थिति अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो भाजपाई भी समझ गये हैं कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा में न सरकार का कोई मतलब है, न संगठन का। भाजपा एकाधिकारी मन और एकाकी मानसिकता से पूरी तरह ग्रसित है। इसमें किसी और के लिए कोई स्थान नहीं है। सच तो ये है कि जहां स्थान ही नहीं मिलेगा, वहां मान-सम्मान कैसे मिलेगा। भाजपा में न...